बेगूसराय : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है। जहां बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अपराध कमी को गिरफ्तार कर लिया है। एक कार्बाइन, तीन मैगजीन और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। दोनों अपराधी नगर थाना क्षेत्र के हरक गांव निवासी बताए जाते हैं। साथ ही पुलिस ने बताया कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धर दबोचा।
बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो क्रिमिनल को गिरफ्तार कर नगर थाना क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया है। पुलिस को यह सफलता सुभाष चौक से हर्रख जाने वाली सड़क में मिली है। पकड़ा गया क्रिमिनल चकिया थाना क्षेत्र के रुपनगर निवासी संजय रजक का पुत्र रवि किशन (22) एवं धर्मवीर रजक का पुत्र मन्नु कुमार (22) है। इन लोगों के पास से एक देशी कार्बाइन, तीन मैगजीन, दो गोली, दो मोबाइल एवं बाइक बरामद किया गया है।
डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि यह लोग हथियार तस्करी करते हैं। इसके साथ ही लूट जैसे कई बड़े घटना को अंजाम देते हैं। कल भी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। इनके अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। मुख्य रूप से इन लोगों का कार्य क्षेत्र मुंगेर है। वहां भी इतिहास का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ में कई इनपुट मिले हैं, जिस पर काम चल रहा है।
यह भी पढ़े : बुजुर्ग से दिनदहाड़े छिनतई की घटना में बेगूसराय के तिवारी गैंग का हाथ
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अजय कुमार की रिपोर्ट