सस्पेंड पुलिसकर्मी के घर से हथियार का जखीरा बरामद, STF टीम पर फायरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में सस्पेंड एएसआई सरोज सिंह के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। गुरुवार की देर रात एसटीएफ की टीम सरोज सिंह के घर पर छापेमारी करने पहुंची थी।  इस दौरान पुलिस टीम को देखते ही सरोज सिंह के घर से फायरिंग शुरू हो गई। फिर एसटीएफ की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। छापेमारी के दौरान घर से करीब कई राउंड जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किए गए। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस अभी नहीं कर रही है।

LN Mishra 1 22Scope News

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई अवैध हथियार, सामान किया बरामद

वहीं सूत्रों की माने तो एसटीएफ और जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी के बाद घर से एक-47, एक 56 दुनाली बंदूक, तीन देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस दौरान सरोज सिंह समेत चार को पुलिस ने हिरासत में लिया। एसटीएफ के अलावा पटोरी मोहनपुर मोहद्दीनगर और विद्यापति नगर थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है। बताते चलें कि एक साल पहले सरोज सिंह सस्पेंड हुए थे। उन पर आर्मी में अवैध तरीके से नौकरी दिलाना अपराधियों से साठगांठ और अवैध हथियार की तस्करी का आरोप था।

यह भी पढ़े : पटाखे की शरारत ने मचाई अफरा-तफरी, बम विस्फोट में 4 जख्मी, DSP ने कहा- अफवाह

यह भी देखें :

आरके रोशन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Pakur Railway Station Security: प्लेटफार्म पर मवेशियों की एंट्री रोकने के...

Pakur Railway Station Security: रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए रेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने...

Pakur Congress Monthly Meeting: संगठन की मजबूती से लेकर मतदाता अधिकार...

Pakur Congress Monthly Meeting: जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष कुमार सरकार के नेतृत्व में आयोजित...

Jharkhand High Court: संताल समाज में बेटियों को पैतृक संपत्ति से...

 झारखंड हाईकोर्ट ने संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति अधिकार पर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि परंपरा के नाम पर...