पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्ति की मौत, 3 जख्मी

पूर्णिया:पूर्णिया में बीती रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। जख्मियों का इलाज पूर्णिया के जीएमसीएच में चल रहा है। घटना पूर्णिया डगरुआ थाना क्षेत्र के कटारे पुल के समीप की है जहां दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई साथ ही पीछे से आ रही एक स्कार्पियो ने कुचल दिया। बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान डगरुआ थाना क्षेत्र के बछरदोह -2 निवासी मोहम्मद आदिल राजा और मोहम्मद अरशद के रूप में की गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बताया जाता है कि मृतक अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने निकला था और इसी क्रम में उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा- शिवहर में चल रही है मोदी की लहर, राष्ट्रवादी शक्तियों के साथ खड़ी है पूरा देश…

2

PURNEA

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...