Purnea में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच जख्मी

पूर्णिया: पूर्णिया में एक स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बहेलिया स्थान के समीप की है जहां एक स्कॉर्पियो और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान धमदाहा निवासी लालजी शर्मा, महाकांत झा, उनकी पत्नी वंदना झा, विपिन सहनी, गुलबाग लकड़ी पट्टी निवासी शंकर शर्मा, मुस्कान कुमारी और आकांक्षा कुमारी के रूप में की गई। घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो कर एक ऑटो में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल कराया गया।

यह भी पढ़ें-  तेजस्वी ने CM Nitish पर लगाया बड़ा आरोप, प्रदीप सिंह के बयान पर कहा ‘ईंट…’

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Purnea Purnea Purnea Purnea

Purnea

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...