पत्नी का शव लेकर जा रहे पति समेत 2 और की मौत

आरा : भोजपुर से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए बक्सर जा रही सवारी गाड़ी पलट जाने से इस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार की रात हुई। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे के पीरो- जगदीशपुर पथ पर अरईया टोला वाशीष (रीगल ढाबा) के समीप हुआ। मृतकों में चरपोखरी के पड़रिया निवासी स्व. बबन सिंह के पुत्र कृष्ण सिंह (40 साल), विन्देश्वरी सिंह के पुत्र संजय कमलेश सिंह (35 साल) और मोसाफिर सिंह के गुप्ता पुत्र रामलाल सिंह (65 साल) शामिल रूप हैं।

बता दें कि पड़रिया के लोग रामलाल सिंह की पत्नी मोहुली देवी का शव लेकर बक्सर जा रहे थे कि रात करीब 10 बजे टायर फटने से सवारी गाड़ी पलट गई। घायलों को जगदीशपुर अस्पताल ले जाया गया है। इनमें पड़रिया निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र सोनू, गनपट सिंह के पुत्र धर्मनाथ सिंह, राम लाल सिंह के पुत्र पवन व जगदीशपुर के विमवा निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र मदन सिंह शामिल है

पत्नी की मौत के बाद पति ने भी दम तोड़ा

चरपोखरी के पड़रिया निवासी महुली देवी की पहले मौत हुई। उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए बक्सर ले जाने में पति राम लाल सिंह की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। इसे लेकर चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़े : विरोध करने पर राजमिस्त्री को चाकू मारकर हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...