ठनका गिरने से पति की हुई दर्दनाक मौत, पत्नी भी झुलसी

बेगूसराय : बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर पंचायत में ठनका गिरने से पति की मौत हो गई है जबकि पत्नी झुलस गई है। मृतक की पहचान भगतपुर गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्वर्गीय सुखदेव पासवान के 60 वर्षीय पुत्र विराल पासवान के रूप में कराई गई है। जबकि पत्नी जितनी देवी गंभीर रूप से जख्मी है। परिजनों ने बताया कि मृतक बिराल पासवान एवं उनकी पत्नी अपने घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत में पड़े भूसे को उठा रहे थे। जिस क्रम में ठनका गिरा। स्थानिक ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना डायल-112 को दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पति-पत्नी को इलाज को लेकर बलिया पीएचसी लाया जहां मौजूद चिकित्सकों ने पति विराल पासवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। मृतक के एक पुत्र और तीन पुत्री है, इसमें दो शादीशुदा बताया गया है।

यह भी पढ़े : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, 6 लोग घायल

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...