Pakur : लूट की घटना में शामिल गिरोह के 2 सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

पाकुड़ : लूट की घटना में शामिल गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

हिरणपुर थाना और लिट़्टीपाड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर कांड में शामिल

दो अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा. कांड का उद्भेदन पाकुड़ पुलिस अधीक्षक हार्दिप पी. जनार्दन ने की.

pakur1 22Scope News

मां दुर्गा स्टोन क्रेशर कार्यालय में हुई थी लूट

मामले की जानकारी देते हुए पाकुड़ एसपी हार्दिप पी जनार्दन ने कहा कि

जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के अमलागाछी स्थित मां दुर्गा स्टोन क्रेशर के कार्यालय में

4 अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने अपने हाथों में हथियार के साथ घुसकर स्टॉफ के साथ मारपीट की.

उसके बाद 1 लाख 25 हजार लूट लिए थे.

लूट की घटना में शामिल: दोनों आरोपियों कबूल किया गुनाह

एसपी हार्दिप पी जनार्दन ने कहा कि कांड का उद्भेदन करने के लिए हमने महेशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. उक्त गठित टीम के द्वारा हिरणपुर थाना, लिट़्टीपाड़ा थाना एवं पुलिस निरीक्षक लिट़्टीपाड़ा प्रभाग तथा पुलिस निरीक्षक महेशपुर प्रभाग के सहयोग से टेक्निकल अनुसंधान के आधार पर छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान कांड में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए अपने साथी का नाम बताया. जिसके बाद बांकी को पकड़ने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्ट: संजय

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...