मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने वाले सामान के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

जमुई : झाझा में बीते माह सात अगस्त को जमुई जिला के गरही में मिनी गन फैक्ट्री का तार जहां कल्याणपुर और मलयपुर से जुड़ा हुआ था। वहीं इस तार एक माह बाद झाझा थाना में जुड़ा हुआ मिला। जिसका उद्भेदन पुलिस टीम ने की। हथियार बनाने वाली कई सामग्री के साथ अर्द्धनिर्मित हथियार के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

DIARCH Group 22Scope News

पुलिस अधिक्षक को इसकी सूचना गुप्त प्राप्त हुआ था – SHO संजय सिंह

इधर, थानाध्यक्ष संजय सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक जमुई को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि झाझा थाना क्षेत्र के बाराजोर स्थित मो. शाहिद आलम, मो. इजराइल उर्फ छोटू और घोरिकवा निवासी मो. मोइनुद्दीन अंसारी उर्फ हाफिजी के घर में मिनीगन फैक्ट्री संचालित हो रहा है। जिसके बाद मेरे नेतृत्व में पुअनि अरविंद कुमार, दीपक कुमार, क्षेबर राम, धर्मेंद्र कुमार, परि पुअनि गोविंद कुमार दास, सअनि चंदन कुमार एवं प्रभारी जिला आसूचना इकाई सह मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, आलोक कुमार सहित पुलिस बल की टीम बनाया घोरिकवा एवं बाराजोर में नामित अभियुक्तों के घर मे बारी बारी से छापेमारी किया गया। पुलिस को भारी मात्रा में अर्धनिर्मित अवैध हथियार, उसके छोटे छोटे पार्ट व हथियार बनाने का सामान के साथ मिनी गन फैक्ट्री का सफल उद्भेदन किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोहम्मद शाहिद और छोटू अंसारी की जहां गिरफ्तारी की गई। घोरिकवा में छापेमारी के दौरान हथियार बनाने का काम करने वाले एक कारीगर छत से कूदकर भाग निकला।

यह भी देखें :

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हो रहा है – थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह से लगातार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा हो रहा है। बाराजोर घोरिकवा में हुआ इससे जुड़ी हर बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है। पकड़े लोगों से एक दो जगह और भी मिनीगन फैक्ट्री का सफल उद्भेदन होगा। इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री से अर्धनिर्मित तीन कट्टा, 10 बड़ा छोटा बैरल, दो जिंदा कारतूस, चार कारतूस का खोखा और ड्रील मशीन सहित हथियार बनाने में उपयोग होने वाले सामग्री जब्त हुआ है।

यह भी पढ़े : मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार समेत 3 गिरफ्तार

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Patna Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पटना...

Patna Flood Alert: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई...

Chas Gambling Den Raid : चास में जुआ अड्डे पर पुलिस...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...