Advertisment

गया जंक्शन पर मोबाइल से डांस का वीडियो बनाते पकड़े गए 2 युवक

गया : गया के जीआरपी पुलिस ने गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर मोबाइल से डांस का वीडियो बनाते दो युवक को पकड़ा है। आरपीएफ पोस्ट, गया के अधिकारी व बल सदस्यों द्वारा गया जंक्शन पर आने जाने वाली गाड़ियों को सुरक्षित पास कराने के दरमियान गाड़ी संख्या 12397 UP महाबोधि एक्सप्रेस के खुलने के समय प्लेटफार्म संख्या-3 पर एक युवक को डांस करते तथा दूसरे व्यक्ति मोबाइल से वीडियो बनाते पकड़ा गया। जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही थी।

टास्क टीम में तैनात स्टाफ द्वारा मना करने पर बहस करने लगे तथा कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे। यात्रा संबंधित अधिकार पत्र पूछने पर ना तो कोई टिकट दिखाया ना ही कोई वैद्य प्रमाण पत्र। एक युवक का नाम अमित कुमार (18 साल) और दूसरा अविनाश कुमार (18 साल) बताया जा रहा है। दोनों युवक गया जिला के रहने वाले है। उपरोक्त व्यक्ति ने अपने अपराध को स्वीकार किया। दोनों को रेसुब पोस्ट पर लाकर उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम मामला पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय गया के अग्रषित किया गया।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Manish Jaiswal Rudrabhishek Hazaribagh: सावन की तृतीय सोमवारी पर सांसद मनीष...

Manish Jaiswal Rudrabhishek Hazaribagh: सावन माह की तृतीय सोमवारी के अवसर पर विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित सांसद आवास में धार्मिक और भक्तिमय माहौल...

Congress Sangathan Srijan Abhiyan Mandar: मांडर में कांग्रेस की बड़ी बैठक,...

Congress Sangathan Srijan Abhiyan Mandar: ब्राम्बे स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में सोमवार को कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत लोहरदगा लोकसभा स्तरीय...

AHA Fashion Store Ranchi: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी खबर!...

AHA Fashion Store Ranchi: शहर के मोरहाबादी अंतु चौक में AHA Fashion Store का भव्य उद्घाटन किया गया। रांची की मेयर रोशनी खलखो ने...