भाग्यलखी इंक्लाइन परिसर में हथियार से लैस 20 से 25 अपराधियों ने की लूट, सुरक्षा की मांग लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

निरसा/धनबादः निरसा विधानसभा के ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत कुमारधुबी कोलियरी के भाग्यलखी इंक्लाइन में बीती रात 20-25 अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने 3 लाख 50 हजार के सामान की लूट कर ली. घटना की सूचना पर शुक्रवार(1अगस्त) की सुबह मजदूरों ने काम बंद कर सुरक्षा की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है.

मजदूरों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण मुगमा क्षेत्र के तमाम कॉलियरी में लुटेरे आकर सामाग्री लूट कर चले जाते हैं. इस दौरान सुरक्षा प्रहरी को भी कई बार इन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया है. प्रबंधक सभी मजदूर के सुरक्षा की गारंटी दे, ताकि मजदूर निर्भीक होकर काम कर सकें.

कुमारधुबी कोलियरी के चानक पीट से पिछले 01 साल में 1.50 करोड़ का लोहा चुरा लिया गया है. जब भी चोरी होता है प्रबंधक मजदूरों को झूठे आश्वासन देकर काम चालू करवा देते है. हम लोगों की मांग है कि प्रबंधक इन सारे मामलों पर गंभीरता से विचार करते हुए सुरक्षा की गारंटी दे. तभी मजदूर काम करेंगे.

इस पूरे मामले पर जब कोलियरी प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया. तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

रिपोर्ट: संदीप कुमार शर्मा

Rohtas Development Schemes: रोहतास में CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान,...

Rohtas Development Schemes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास...

Gayaji Pitru Paksha AI: गयाजी में पितृपक्ष मेले का अनोखा संगम,...

Gayaji Pitru Paksha AI: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला अब अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...