Commercial Advertisment

फिर हुई नोटबंदी !

2000 रुपये के नोट को रिजर्व बैंक लेगा वापस

दिल्ली. फिर हुई नोटबंदी ! – भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का फैसला लिया है.हालांकि, 30 सितंबर तक ये नोट वैध रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से दो हजार रुपये के नोट जारी करना बंद कर दें। आरबीआई ने कहा कि 30 सितंबर तक ये नोट का सर्कुलेशन बने रहेंगे।. यानी जिनके पास इस समय दो हजार रुपये के नोट्स हैं, उन्हें बैंक से एक्सचेंज करना होगा. नोट एक्सचेंज 30 सितंबर 2023 तक किया जा सकेगा.

इस संबंध में रिजर्व बैंक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि यह अभी 30 सितंबर तक प्रयोग किए जा सकते हैं। इसके बाद इसे चलन से बाहर कर दिया जाएगा. रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा. आरबीआई ने ऐलान किया है कि वह अब वह 2000 के नए नोट नहीं छापेगा.

फिर हुई नोटबंदी !

इससे पहले 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक देर रात 1000 और 500 रुपए का पुराना नोट बंद कर 2000 और 500 रुपए के नए नोट जारी किए थे. नोटबंदी के समय केंद्र सरकार को उम्मीद थी कि भ्रष्टाचारियों के पास रखा कम से कम 3-4 लाख करोड़ रुपए का काला धन बाहर आ जाएगा।. जबकि पूरी कवायद में काला धन तो 1.3 लाख करोड़ ही बाहर आया. मगर नोटबंदी के समय जारी नए 500 और 2000 के नोटों में अब 9.21 लाख करोड़ गायब जरूर हो गए हैं.

फिर हुई नोटबंदी !

दो हजार रुपये के नोट को आरबीआई एक्ट 1934 के सेक्शन 24 (1) के तहत लाया गया था। पुराने 500 और 1000 रुपये को नोटों के बंद होने के बाद करेंसी रिक्वायरमेंट के चलते इन नोटो को लाया गया था। दो हजार रुपये को लाने का उद्देश्य दूसरे नोट पर्याप्त मात्रा में बाजार में आने के बाद खत्म हो गया था। इसलिए 2,000 रुपये के बैंकनोट्स की प्रिंटिंग 2018-19 में बंद कर दी गई थीं।

फिर हुई नोटबंदी ! चलन से वापस लिए जाएंगे 2000 रुपए के नोट, RBI ने लिया फैसला…

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...