मधेपुरा में 21 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, कर ली गई है पुख्ता सुरक्षा

मधेपुरा: मधेपुरा में मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान होना है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली है। सभी बूथों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की सुरक्षा में ईवीएम और मतदानकर्मियों को भेजा गया है। मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में मधेपुरा का तीन विधानसभा और सहरसा का तीन विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

लोकसभा क्षेत्र में कुल 2045 मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां 21 लाख 11 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मधेपुरा में कुल 10 लाख 74 हजार 243 पुरुष और 9 लाख 96 हजार 852 महिला मतदाता हैं जबकि 50 मतदाता थर्ड जेंडर हैं। मधेपुरा में इस बार 27 हजार 805 नए मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बूथों सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है ताकि निष्पक्ष और भय मुक्त माहोल में मतदाता अपना अपना मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निर्देशन में डीडीसी ने प्रेसवार्ता की और बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूर्ण है। 7 मई को 7 बजे से ही निर्धारित सभी बूथों पर मतदान प्रारंभ होगी। जहां भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। जिससे निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न हो सके।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- भारत गौरव TRAIN गुजरेगी बिहार के इन स्टेशनों से

21

21

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...