11000 वोल्ट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत

लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के लिवेंस एकेडमी स्कूल के पीछे खेत में लटक रहे 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय अविनाश भगत की  मौत हो गई.

मृतक चिल्गा टोली कूटमू निवासी जगदेव भगत का पुत्र था. मृतक के दोस्त सुनील उरांव ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्त अविनाश भगत के साथ लिवेंस एकेडमी स्कूल के पीछे वाले खेत में घूम रहा था, अचानक किसी की आवाज आई, देखा तो उसका दोस्त अविनाश भगत बिजली की चपेट में आ चुका था. आनन फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

ग्रामीणों का कहना है कि काभी दिनों से यहां खेत में  11000 वोल्ट का तार खेत में गिरा पड़ा है. कई बार इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई है. लेकिन अब तक कोई सुध लेने नहीं आया. बिजली  विभाग की लापरवाही के कारण ही इस युवक की जान चली गई.

बोकारो : ट्रक-टेलर में टक्कर, ट्रक चालक की मौत

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...