चुनावी रंजिश और पशु चोरी के विवाद में गोलीबारी, 3 घायल

नालंदा : केवय गांव में पशु चोरों ने एक युवक को गोली मारकर दो भैंस खोलकर फरार हो गए। चंडी थाना क्षेत्र के केवय गांव में अखिलेश सिंह के बथानी से मंगलवार की रात करीब 11 बजे पशु चोरों ने एक युवक को गोली मारकर दो भैंस खोलकर ले गया।इस दौरान भैंस चोर व ग्रामीणों के बीच रोड़ेबाजी भी हुई। पशु चोरों द्वारा की गई फायरिंग में रामलगन राम के 28 वर्षीय पुत्र बिंदु राम के जांघ में गोली लगी है। जख्मी को गंभीर हालत में बीम्स अस्पताल भेजा। जहां इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात को पशु चोर द्वारा अखिलेश सिंह के दो भैंस खोलकर ले जा रहा था। इतने में ग्रामिण जागकर चोर चोर हल्ला कर छत से रोड़ेबाजी किया। रोड़ेबाजी के दौरान पशु चोर भी ग्रामीणों पर रोड़ेबाजी करने लगा। रोड़ेबाजी के बीच युवक बिंदु राम घर से निकला। इसी दरम्यान पशु चोर ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग के दौरान बिंदु राम के जांघ में गोली लग गयी। वहीं फायरिंग करते हुए पशु चोर दो भैंस लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चंडी पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर चार खोखा बरामद किया।

यह भी पढ़े : जमीन जोतने के विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई गोलीबारी, एक बालक को लगी गोली

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Rajgir Mahotsav 2026: राजगीर महोत्सव 2026 का आगाज, उद्घाटन मंच से...

Rajgir Mahotsav 2026: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी राजगीर में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र...

Pakur Sadar Hospital Facilities: डॉक्टरों की कमी से लेकर पुराने भवन...

Pakur Sadar Hospital Facilities: पाकुड़ जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और सदर अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई गई है।...

Pakur Pipeline Robbery Case: पाकुड़ में जलापूर्ति योजना के पाइप लूटकर...

Pakur Pipeline Robbery Case: झारखंड के पाकुड़ जिले में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर से लोहे के डीआई पाइप की डकैती मामले...