Commercial Advertisment

चाल धसने से 3 मजदूर की मौत, 2 घायल, पुलिस के पहुंचने से पहले शव को किया गायब

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत में माइका खनन के दौरान जान जाने का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन व वन विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बनकर पंचायत में हो रही खनन का तमाशा देख रही है। ताजा मामला रविवार की सुबह सवैयाटांड़ पंचायत के कड़रूआ माइंस पर माइका उत्खनन करने के दौरान चाल धसने से तीन लोगों की मौत व दो के घायल हो की सूचना मिली है।

हालांकि सूचना में यह पता नहीं चल सका है कि घटना में कितने महिला व पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार के निर्देश पर रजौली अपार थाना अध्यक्ष सह एसआई अजय कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। लेकिन खबर लिखे जाने तक उन्हें ना तो शव की बरामदगी हो पाई और न ही घायल लोगों की पहचान मिली। क्योंकि माइका माफिया लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव व घायलों को गायब कर चुके थे।जिसके कारण पुलिस देर शाम तक खाक छानकी रही।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कड़रूआ माइंस का संचालन सिमरातरी गांव निवासी महेंद्र तुरिया के द्वारा किया जा रहा था। जहां पर थाना क्षेत्र के धमनी पंचायत के गिरगी गांव के मजदूर खनन का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चल दास गई और तीन लोगों की मौत व दो लोगों की बुरी तरह से जख्मी होने की सूचना मिली। जिसके बाद पूरे माईका खनन माफियाओं में खलबली मच गई। हालांकि माफियाओं का सूचना तंत्र इतना मजबूत है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मृतकों के शव को जंगलों में ले भागे और घायलों को रांची के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं।

Nawada Police 2 22Scope News

दिन के उजाले में जिलेटिन व डेटोनेटर का उपयोग कर धड़ल्ले से होता है ब्लास्टिंग

सवैयाटांड़ पंचायत के शारदा, कड़रुआ, सेठवा और फगुनी समेत दर्जनों माइका खदान पर दर्जनों खनन माफियाओं द्वारा दिन के उजाले में ही जिलेटिन और डेटोनेटर की मदद से ब्लास्टिंग कर बेरोकटोक माइका खनन किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी माइका माइंस से खून के धब्बे देखे हैं। साथ ही ब्लास्टिंग में प्रयुक्त होने वाले स्विच बोर्ड व सोलर पैनल को बरामद किया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन ब्लास्टिंग होती है, जिसकी खबर सपही स्थित चेक नाका पर मौजूद वनकर्मियों को भी है। ब्लास्टिंग के कारण मजदूरों एवं ग्रामीणों के जान-माल को नुकसान पहुंचते रहता है। वहीं बड़ी घटनाओं के बाद वन विभाग व पुलिस कुम्भकर्णी निद्रा से जागते हैं एवं कार्रवाई कर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर लेते हैं।

यह भी देखें :

क्या कहते हैं पदाधिकारी 

इस बाबत अपर थानाध्यक्ष सह एसआई अजय कुमार ने बताया कि एक मजदूर के मृत्यु व दो मजदूरों के घायल होने की सूचना मिली है। सूचना के आलोक में माइंस व मजदूरों के परिजनों से संम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। माइंस से कुछ सामग्री को जब्त किया गया है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : लूटकांड का खुलासा, छिनतई मामले में 4 अभियुक्त गिरफ्तार

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...