Dhanbad : कार्मेल स्कूल प्रकरण पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की 3 सदस्यीय टीम पहुंची धनबाद, कल करेगी जांच…

Dhanbad : पिछले दिनों धनबाद के डिगावाडीह में अवस्थित माउंट कार्मेल स्कूल में दसवीं की छात्राओं के द्वारा पेन डे मनाने को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा उनके शर्ट उतार कर घर भेजे जाने के मामले को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है।

ये भी पढ़ें- Giridih : खम्भरा डैम में नहाने के दौरान डूबा शख्स, शव की खोजबीन जारी… 

मंगलवार को आयोग की तीन सदस्यीय टीम धनबाद पहुंची जहां उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम में शामिल प्रशासनिक पदाधिकारीयों के साथ बैठक की। टीम बुधवार को स्थल निरीक्षण करके पीड़ित छात्राओं उनके अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन से बात करेगी, उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करेगी और रिपोर्ट सरकार को सबमिट करेगी।

ीददट min 22Scope News

Dhanbad : बच्चों के अधिकार को संरक्षित करने के प्रति प्रतिबद्ध है आयोग-विकास दोदराजका

गौरतलब है कि सोमवार को ही जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम ने अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन के बीच पूरे मामले में समझौता करा कर मामले का पटाक्षेप कर दिया था।

ये भी पढ़ें- Breaking : लोहरदगा से एनडीए प्रत्याशी नीरु शांति भगत ने आजसू से दिया इस्तीफा, जेएमएम में हो सकती है शामिल !

वहीं आयोग के सदस्य विकास दोदराजका ने बताया कि बाल अधिकार संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकार को संरक्षित करने के प्रति प्रतिबद्ध है। अगर किसी भी तरह से उनके अधिकारों की अवहेलना हुई या उनके साथ किसी तरह की मानसिक ज्यादती हुई हो तो आयोग मामले को गंभीरता से लेगी एवं उचित कानूनी कार्रवाई के लिए सरकार से अनुसंशा करेगी।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...