JSCA स्टेडियम में 100 प्रतिशत सीट खोले जाने का विरोध, हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

रांची : जेएससीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के साथ होने वाले मैच में 100 प्रतिशत सीट दर्शकों के लिए खोले जाने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. अधिवक्ता धीरज कुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर मैच के दौरान 100 प्रतिशत सीट खोले जाने का विरोध किया है.

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर जब राज्य के मंदिर, सभी कोर्ट सहित अन्य कार्यालय भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर रहे हैं, तो किस नियम को शिथिल करते हुए राज्य सरकार ने स्टेडियम को 100 प्रतिशत सीट लोगों को मैच देखने की छूट प्रदान की है. उन्होंने याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए अदालत में विशेष आग्रह भी किया है, ताकि जल्द से जल्द सुनवाई हो और इस मामले में राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाई जा सके.

रिपोर्ट : प्रोजेश

मुंबई टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, चौथे ही दिन न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...