Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

मालिक ने मांगा दुकान का भाड़ा और मामला पहुंच गया कोर्ट, जानें पूरा मामला..

Dhanbad: जिले के हीरापुर इलाके में बुधवार को एक पुराने संपत्ति विवाद मामले में कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। धनबाद सिविल कोर्ट ने जमीन और मकान मालिक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए भाड़े पर दी गई पांच दुकानों को खाली कराने और सील करने का आदेश दिया था। आदेश का पालन करते हुए मजिस्ट्रेट और धनबाद सदर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की।क्या है पूरा मामलाः जानकारी के अनुसार पांच साल पुराना है। हीरापुर निवासी भगवान सिंह ने 2000 में यह संपत्ति खरीदी थी। उस समय इस जमीन और...

हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों ने सांसद मनीष जायसवाल से की मुलाकात

हजारीबाग. आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले छठ पूजन सामग्री कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों ने हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संस्था के सचिव रितेश खण्डेलवाल एवं उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने सांसद महोदय को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। सांसद मनीष जायसवाल ने संस्था के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि यदि मैं हजारीबाग में रहा तो अवश्य इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो पाऊंगा। बिहार चुनाव को लेकर व्यस्तता अधिक है, किंतु हजारीबाग...

छठ घाटों पर अवैध कब्जा और वसूली करने पर हो सकता है FIR दर्ज, नगर निगम ने दिए निर्देश

Ranchi: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व छठ घाटों पर अवैध कब्जा करने और श्रद्धालुओं से वसूली करने की कोशिश कर रहे हैं। यह जानकारी छठ घाट निरीक्षण के दौरान और कुछ श्रद्धालुओं द्वारा नगर निगम को दी गई। अवैध कब्जा और वसूली पर निगम सख्तः मामला संज्ञान में आने के बाद नगर निगम ने पत्र जारी कर बताया कि हाल के दिनों में यह पाया गया कि कुछ असामाजिक तत्व सफाई के बाद स्थान पर अपने नाम, मोहल्ले या संगठन का नाम लिखकर कब्जा कर रहे हैं।...

अचानक लगी आग से 4 घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति जली

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां मझौलिया प्रखंड के धोकराहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर-9 दलित बस्ती में बुधवार की बीती रात्रि अचानक लगी आग से शहिद देवान इशराफिल देवान नूर मोहम्मद देवान और तरनेशा खातून का घर जलकर राख में तब्दील हो गया। अचानक लगी आग से अनाज कपड़ा बर्तन गहना साइकिल उपस्कर 11 हजार रुपए नगदी समेत सात बकरियां भी जलकर राख हो गई।

इस घटना में 18 वर्षीय युवक अरबाज आलम और भैंस भी आग से प्रभावित हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग का तांडव देख सभी सहम गए थे। अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था। सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन दस्ता और ग्रामीणों के सहयोग से आग की ऊंची-ऊंची लपटों पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया था। पूर्व मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद रवि आलम ने घटनास्थल पर पहुंच घटना की सूचना अंचलाधिकारी राजीव रंजन को दी। पीड़ित परिवारों को हिम्मत और धैर्य बंधाया और हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया।

यह भी देखें :

अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि राजस्व कर्मचारी अभिज्ञान कुमार को घटनास्थल पर भेज कर क्षति का आकलन करा लिया गया है। बहुत जल्द पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध करा दिया जाएगा। बताते चलें कि आशियाना छिन जाने के कारण पीड़ित परिवार रास्ते पर रहने को मजबूर हो गए हैं तथा पीड़ित परिवार भूखे प्यासे बेहाल बताए जाते हैं।

यह भी पढ़े : BJP MP संजय जायसवाल ने कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प. चंपारण को दी कई बड़ी सौगात

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Related Posts

BJP में बगावत, रश्मि वर्मा के बाद प्रकाश राय निर्दलीय लड़ेंगे...

बेतिया : भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बगावत शुरू हो गई है। वर्तमान विधायक रश्मि वर्मा के बाद पूर्व बीजपी के विधायक प्रकाश राय...

BJP से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी रश्मि वर्मा, कहा- 14...

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां नरकटियागंज विधानसभा की निवर्तमान विधायक रश्मि वर्मा इस बार बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी। रश्मि...

विनय बिहारी, मंत्री रेणु देवी व नारायण साह ने किया नॉमिनेशन,...

बेतिया : पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया विधानसभा से भाजपा विधायक विनय बिहारी, बेतिया से बिहार सरकार की पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री रेणू...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel