Nawada में मामूली विवाद में मारपीट, 4 जख्मी

नवादा: नवादा में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर लाठी डंडे चले जिसमें एक महिला समेत क़रीब चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला नवादा के काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव की है। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घायलों की पहचान मो अबुल हुसैन, उसकी पत्नी सविहा खातून, बेटा मो शहवाज और बेटी नाजिया के रूप में की गई।

पुलिस को दिए शिकायत में घायल महिला सविहा खातून ने बताया है कि वह अपने घर के सामने नल जल के नल से पानी भर रही थी तभी पड़ोस के मो महताब आलम, मो साहब, मो नबाव, मो सोहराब, मो आवाज आलम उर्फ़ अफरीदी, मो कैफ उर्फ़ जैकी, मो रेहान, निक्की, परवीन आदि लोग हाथ में लाठी डंडा लेकर आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

हल्ला सुन कर मेरे पति मो अबुल हुसैन, बेटा शबाज और बेटी नाजिया जब बीच बचाव करने आए तो उन लोगों ने उन्हें भी पीटा जिसमें मेरे पुत्र का सर फट गया। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि जब हमलोग इलाज करवाने आए तो आरोपियों ने घर में घुस कर तोड़फोड़ भी किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Bullet पर सवार हो पप्पू यादव पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के बीच, लोगों से मिलकर…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada

Nawada

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...