Bullet पर सवार हो पप्पू यादव पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के बीच, लोगों से मिलकर…

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अपने सरल स्वभाव और विपदाओं के दौरान लोगों के बीच सबसे पहले पहुंचने के लिए जाने जाते हैं। बिहार और पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश की वजह से कोसी बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। कोसी बराज से पानी छोड़े जाने की वजह से कोसी क्षेत्र में नदियों का जलस्तर प्रलयंकारी हो गया है। लोग अपना घर बार छोड़ कर ऊंचे स्थानों पर खुले में दिन रात बिताने के लिए मजबूर हो गए।

बाढ़ से परेशान लोगों की मदद के लिए सरकार और प्रशासन लगातार कोशिश में जुटी हुई है इस बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी अपने अंदाज में बुलेट में सवार हो कर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे। पप्पू यादव बुलेट से घूम कर बाढ़ पीड़ितों मिले और नदी में जलस्तर का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हम दरभंगा के गौरबराम प्रखंड के जमालपुर थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस इलाके में बांध टूटने की वजह से स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस दौरान अली अशरफ फातमी और ललित यादव भी मौजूद रहे।

बाढ़ की वजह से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मदद के लिए हमने दो जगहों पर सामुदायिक रसोई शुरू कराया और इसके लिए प्रत्येक स्थान पर पचास हजार रूपये की आर्थिक मदद भी की। इसके साथ ही 25 सूखा राशन का पैकेट, एक ट्रक पानी की बोतल भी भेजी जा रही है ताकि बाढ़ पीड़ितों को कुछ राहत मिल सके। हम सरकार से अपील करते हैं कि इस क्षेत्र को जल्द से जल्द बाढ़ प्रभावित घोषित कर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए ताकि लोगों की परेशानी कम हो सके।

सहरसा में भी बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव

पप्पू यादव दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद सहरसा के मेहसी प्रखंड के बिरगांव पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और सामुदायिक रसोई शुरू करने के लिए पचास हजार रूपये की राशि भी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां बाढ़ पीड़ितों से मिला, उन्होंने कहा कि तीन दिनों से सभी लोग भूखे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Flood in Bihar: बिहार में बाढ़ के कहर से सिसक रही जिंदगी

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bullet Bullet Bullet Bullet Bullet

Bullet

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...