हजारीबाग : भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत

कटकमसांडी बहिमर सड़क पर हुई भीषण दुर्घटना

हजारीबाग : शनिवार की देर रात्रि हजारीबाग के लिए फिर ब्लैक डे रहा.

पिछले 17 तारिख को जिले के टाटीझरिया में हुई भीषण सड़क दुर्घटना को लोग भूले नहीं थे

की फिर उसी प्रकार की एक घटना हो गई.

उड़ीसा के मयूरभंज और आसपास के करीब 41 सवारियों से भरी बस गया होते हुए

कटकमसांडी होकर वापस लौट रही थी.

तभी कटकमसांडी और बहिमर के बीच घाटी में हृदयविदारक और दर्दनाक भीषण सड़क हादसा हो गई. जिसमें 4 जिंदगियां असमय काल के गाल समा गए.

हजारीबाग: हादसे में 29 लोग हुए घायल

मृतक में तीन महिला और एक पुरुष बताए जा रहें हैं. इस घटना में कुल 29 लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग देर रात्रि मदद के लिए आगे आएं. जिसमें मुक्तिधाम सेवा संस्थान के नीरज कुमार ने अग्रणी भूमिका निभाई.

हजारीबाग: राहत एवं बचाव कार्य में जुटी पुलिस

बता दें कि चौपारण के दनुवा घाटी में गैस टैंकर पलटने के कारण इस रूट को बंद किया गया था. जिस कारण यह यात्री बस कटकमसांडी रूट होकर वापस लौट रही थी. कटकमसांडी थाना प्रभारी भी सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचे और स्थिति को अपने नियंत्रण में लेकर राहत बचाव कार्य किया.

रिपोर्ट: शशांक

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...