थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 4 लोगों की मौत

कोडरमा: थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से चिमनी निर्माण में लगी विजया कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में विजया कंपनी के संचालक नागपुर महाराष्ट्र निवासी कृष्ण प्रसाद कोडाली, रायचूर कर्नाटक के इंजीनियर कार्तिक सागर, गया बिहार निवासी सेफ्टी ऑफिसर नवीन कुमार और कंपनी के एमडी डॉ. विनोद कुमार चौधरी के नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार पॉवर प्लांट में 150 मीटर उंची चिमनी का निर्माण किया जा रहा था और 80 मीटर तक चीमनी का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका था। चिमनी निर्माण का जायजा लेने एक ही लिफ्ट से चारो लोग उपर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण लिफ्ट अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। जिसमें दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और दो लोगों ने सदर अस्पताल लाने के क्रम में दम तोड़ दिया। इधर घटना के बाद डीवीसी के चीफ इंजिनियर उदय कुमार की अगुवाई में एक हाई लेवल की मिटिंग की गई है और हादसे के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट- अमित

… और चंद सेकेंड में जमींदोज हो गया ट्विन टावर, धुएं का उठा गुब्बार

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...