लिफ्ट का तार टूटने से कंपनी के एमडी, सिक्योरिटी ऑफिसर, इंजीनियर समेत चार की मौत

कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में हादसा

20 फंसे मजदूरों को रेस्क्यू कर लाया गया नीचे

कोडरमा : कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार की शाम चिमनी में लगे लिफ्ट का तार टूटने से विजया कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी, सिक्योरिटी ऑफिसर, इंजीनियर समेत चार लोगों की मौत हो गई। चिमनी के ऊपर फंसे तकरीबन 20 मजदूरों को काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर नीचे लाया गया।

दरअसल जिस लिफ्ट का तार टूटने से बड़ी घटना हुई थी उसे लिफ्ट के जरिए मजदूर भी चिमनी के ऊपर आना-जाना करते थे। तकरीबन 100 मीटर तक चिमनी का निर्माण पूरा हो चुका था और हादसे में जिन 4 लोगों की मौत हुई वे सभी चिमनी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने ऊपर गए थे।

लिफ्ट का तार टूटने के बाद अस्थाई रूप से चिमनी के बाहर हार्डनेस तार का सहारा लेकर दो-दो मजदूरों को एक बार में नीचे लाया गया। अहले सुबह तक मजदूरों को रेस्क्यू किये जाने की प्रक्रिया जारी रही।

कल की घटना में चिमनी का निर्माण कर रही विजया कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी, सिक्योरिटी ऑफिसर और इंजीनियर समेत चार लोगों की मौत हुई थी। 80 मीटर ऊपर जाने के बाद लिफ्ट में लगा हार्डनेस केबल टूट गया था और लिफ्ट एक झटके के साथ नीचे गिर गया था।

रिपोर्ट : कुमार अमित

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...