बिहार के 4 राज्यसभा सदस्यों ने आज ली शपथ

दिल्ली : बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए चार नवनिर्वाचित सांसदों ने राज्यसभा में शपथ ग्रहण किया। इनमें उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवेश राम शामिल हैं। संसद के उच्च सदन में इन नेताओं की एंट्री से बिहार का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा, वहीं एनडीए की स्थिति भी और प्रभावशाली बनेगी।

राज्यसभा चुनाव में NDA ने बिहार की सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी

हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। इन सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश राम, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा निर्वाचित हुए थे। इनमें से नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को ही राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली थी, जबकि बाकी चार नेता आज शपथ लेंगे।

Rajya Sabha 22Scope News

10 अप्रैल को नीतीश कुमार ने ली थी शपथ

राज्यसभा सांसद के रूप में नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को शपथ ली थी। उन्हें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पद-गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इस मौके पर बिहार एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। साथ ही केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े : Big Breaking : CM नीतीश ने ली राज्यसभा की शपथ

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...