Breaking : शोरुम फायरिंग मामले में मास्टरमाइंड सहित 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार…

Breaking

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने कार शोरुम फायरिंग मामले में मास्टरमाइंड के साथ 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों का नाम प्रभास सिंह उर्फ नन्नू सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ पंडित, अमन सिंह उर्फ गोलू और शुभम सिंह है।

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पूर्व में ही दो अपराध कर्मियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक विरासत में भेज दिया था। वही बाकी बच्चे अन्य अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

Breaking : व्यवसायियों और कारोबारियों से रंगदारी मांगते थे अपराधी

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल अधिकारियों ने पूरे मामले की छानबीन करते हुए घटना के मास्टरमाइंड सहित अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड प्रभात सिंह है जो कि सिदगोड़ा का रहने वाला है, जबकि उसके अन्य तीन सहयोगियों में अभिषेक सिंह उर्फ पंडित और शुभम सिंह बिहार के बांका जिले का रहने वाला है।

प्रोफेशनल हिस्ट्री सीटर हैं अपराधी

वही अमन सिंह उर्फ गोलू देवघर का रहने वाला है। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि इनका मुख्य उद्देश्य भय व्याप्त कर व्यवसायियों और कारोबारियों से रंगदारी मांगना था। इन्होंने शहर के अन्य व्यवसायों को भी धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए सभी अपराधकर्मी प्रोफेशनल हिस्ट्री सीटर अपराधी हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : मांडर से अंतर्राज्यीय छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार, उड़ीसा के… 

सभी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कार शोरूम में फायरिंग की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त कार एवं रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल सहित गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...