Commercial Advertisment

अपहरण कर हत्या वाले मामले शामिल 2 अपराधी गिरफ्तार

गया : बिहार के गया में मोहनपुर थाना की पुलिस ने अपहरण कर हत्या करने के मामले में शामिल दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया इन दोनों अपराधियों ने युवक की अपहरण कर जंगल में ले जाकर हत्या कर दी थी। हत्या कर देने का मामला दोस्त के बहन के साथ प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। इसकी खुलासा गया के सिटी एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेसवार्ता कर की है।

सिटी एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि मोहनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बैजनाथपुर के रहने वाले जलधारी यादव के द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया था कि उनके पुत्र अरविंद कुमार घर से अपना मोटरसाइकिल लेकर निकला था। लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तो कॉल किया गया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। परिजनों के द्वारा अपने करीबियों और आसपास के जगह पर जाकर जब खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।

सिटी एसपी हिमांशु कुमार ने आगे बताया कि इस कांड के लापता युवक की बरामदगी के लिए लगातार खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान मोहनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बैजनाथपुर से सटे जीटी रोड पर स्थित करणजीत सिंह ढाबा एवं नीबदीप सिंह पंजाबी ढाबा से 39 किलोग्राम डोडा, 600 ग्राम गांजा, 500 ग्राम अफीम को बरामद किया गया था। जिसके आधार पर मोहनपुर थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान छापामारी के क्रम में अपहरण युवक का मोटरसाइकिल बैजनाथपुर जंगल से बरामद किया गया।

तत्पश्चात तकनीकी अनुसंधान एवं स्वानदस्ता की मदद से छापामारी कर इस कांड में संलिप्त आरोपी लालू कुमार और अजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी से पूछताछ किया गया तो उन्होंने अपनी संलिप्ता को स्वीकारा है। पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपी ने बताया कि हम लोग झारखंड से डोडा, अफीम, गांजा लाने और बेचने का अवैध व्यापार करते हैं। इसी बीच अपहरण युवक का हमारे एक साथी के बहन के साथ प्रेम-प्रंसग चल रहा था, जिसके कारण व्यापार में विवाद शुरू हो गया था।

आपको बता दें कि जिसके कारण युवक का अपहरण कर जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दिए थे। पकड़े दोनों आरोपी के निशान दही पर ग्राम बैजनाथपुर स्थित जंगल से युवक का शव भी बरामद किया गया। जिसका पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी जेल के सलाखों भेजा जाएगा।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...