दिवंगत पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के नाम पर 5 करोड़ की म्यूचुअल फंड ठगी, UK निवासी भांजे ने दर्ज कराया केस

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव स्वर्गीय सजल चक्रवर्ती के नाम पर करोड़ों रुपये की म्यूचुअल फंड धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यूके (यूनाइटेड किंगडम) निवासी उनके भांजे दिपायन रॉय ने रांची के धुर्वा थाना में शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके मामा की मृत्यु के बाद इमरान आलम नामक एक व्यक्ति ने फर्जीवाड़ा कर करीब 4.999 करोड़ रुपये की अवैध निकासी कर ली।

मृत्यु प्रमाण पत्र का दुरुपयोग कर निकाले करोड़ों

एफआईआर के अनुसार, दीपाटोली स्थित इप्सिता अपार्टमेंट निवासी इमरान आलम, जो सजल चक्रवर्ती के जीवनकाल में उनकी देखरेख करता था, ने उनका मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर उसे छिपा लिया। इसके बाद एसबीआई म्यूचुअल फंड में निवेशित राशि को धोखे से निकाल लिया।

नामांकन में खेल, अस्थायी व्यवस्था को बनाया स्थायी धोखा

दिपायन रॉय ने बताया कि उनके मामा ने 2020 में COVID-19 लॉकडाउन के दौरान, सुविधा के लिए अस्थायी रूप से इमरान को म्यूचुअल फंड में नॉमिनी बनाया था, क्योंकि उस वक्त वे और उनके भाई विदेश में थे और यात्रा नहीं कर सकते थे। मंशा थी कि भविष्य में वे भारत लौटने पर नामांकन बदल देंगे। लेकिन सजल चक्रवर्ती के निधन के बाद इमरान ने इसका गलत लाभ उठाया और पूरी राशि निकाल ली।

पहले मानी गलती, फिर बदला नाम

जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली तो दिपायन रॉय ने इमरान से संपर्क किया। उसने गलती स्वीकार करते हुए राशि लौटाने का वादा किया, लेकिन बाद में वह अपना नाम बदलकर प्रेम कुमार कर चुका था और पहचान छिपाकर फरार हो गया।

कोर्ट से उत्तराधिकारी का आदेश, फिर भी धोखा

दिपायन रॉय ने कोर्ट से लेटर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन प्राप्त किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सजल चक्रवर्ती की संपत्ति के वैध उत्तराधिकारी वही और उनका भाई हैं। इसके बावजूद इमरान ने पूरी प्रक्रिया को दरकिनार कर एक बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...