MOTIHARI में 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन आ रहा सामने

commercial advertisement
Ad

मोतिहारी: मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के पांच साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। साइबर फ्रॉड के पास से पुलिस ने 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है। मोबाइल डाटा के अनुसार पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोग एक गिरोह के लिए काम करते हैं। इनका काम लोगों के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर पैसे निकालना है। इसके साथ पुलिस ने ये भी बताया कि इनका संपर्क पाकिस्तान से भी है।

यह भी पढ़ें- AURANGABAD में विपक्षी पर हमलावर रहे सम्राट, कहा भ्रष्टाचारियों की है जमात

मोबाइल डाटा के अनुसार इन लोगों के खाते से एक करोड़ से अधिक रूपये की लेन देन की गई है। मोतिहारी के पुलिस कप्तान कांतेश मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 5 लोग जिसमें भूषण राम, समीर आलम, वसीम अख्तर, हैदर अली और मोहम्मद असगर सभी एक साथ मिलकर काम करते थे। उनके मोबाइल का डाटा खंगाला गया है तो पूरी जानकारी मिली है। वहीं भूषण राम पर पहले से भी कई मामले दर्ज थे, इनका आपराधिक इतिहास भी रहा है।

मोतिहारी से राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MOTIHARI

MOTIHARI
MOTIHARI

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...

Fahim Khan Viral Audio: फहीम खान का कथित ऑडियो वायरल! रेलवे...

Fahim Khan Viral Audio: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के कुछ ही समय बाद, वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान से जुड़ा एक नया विवाद...