ठनका गिरने से 5 की मौत, 3 झुलसे

रोहतास : रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन झूलसे लोगों में एक को चिंताजनक स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया गया दो का इलाज नीजी अस्पताल बिक्रमगंज में जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रोहतास जिले में तेज गर्जन हवा व बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जगह पर पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक में एक किशोर भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि पहली घटना बिक्रमगंज थाना इलाके के गोटपा गांव की है जहां बारिश से बचने के लिए पेड़ की नीचे छिपे पांच लोगों में दो लोगों की मौत हो गई है। जिसमें अरविंद कुमार तथा ओमप्रकाश शामिल हैं। जबकि झूलसे एक को चिंता जनक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया तथा दो का इलाज बिक्रमगंज नीजी अस्पताल में जारी है। बिक्रमगंज थाना इलाके के घोसियां कला रोड में कार्य कर रहा एक मजदूर सुनील कुमार की मौत हो गई। जबकि सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के मठगोठानी गांव में खेल रहा किशोर आकाश गिरी कि मौत हो गई।

वहीं दिनारा थाना क्षेत्र के गंजभडसरा रोड नहर पर बेनसागर के विनय चौधरी की मौत हो गई। रोहतास जिले के बिक्रमगंज, सूर्यपुरा और दिनारा थाना क्षेत्र में घटी इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अगली कार्रवाई जारी रखी है। जबकि बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर हुए पांच मौत के बाद चार शवों को सदर अस्पताल सासाराम पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। सदर अस्पताल सासाराम के चिकित्सक ने बताया कि विभिन्न जगहों से ठनका गिरने से चार शवों को फिलहाल सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम हेतु लाया गया है।

यह भी पढ़े : आसमान से गिरी बिजली, एक दर्जन से ज्यादा लोग झूलसे, 2 की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...