साइबर अपराध में लिप्त 5 बदमाश गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

नवादा : नवादा साइबर अपराधियों के खिलाफ नवादा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार 30 जुलाई को वारसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय-बलवापर गांव के बगीचे से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से आठ एंड्राइड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, 25 पेज कस्टमर डाटा बरामद किया गया। इस संदर्भ में बुधवार को वारिसलीगंज थाना में एसडीपीओ पकरीबरावां महेश कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव में साइबर अपराधियों द्वारा लोगों से ठगी किया जा रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर उनके नेतृत्व (एससीडीपीओ पकरीबरावां) में एसआईटी का गठन किया गया। जिसमें वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा, सब इंस्पेक्टरों सुभाष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
एसआईटी द्वारा सूचना के आधार पर:- चकवाय_बलवापर गांव से पूरब दिशा में स्थित बगीचा में छापामारी की गई। पुलिस को देखकर वहां मौजूद साइबर अपराधी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार बदमाशों में पंकज कुमार, रोहित कुमार, रोहित कुमार, राजपाल कुमार और राहुल कुमार सभी ग्राम चकवाय बलवापर वारिसलीगंज के हैं। एसडीपीओ ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भागने में सफल रहे अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छाप्मारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोन दिलाने के नाम पर सभी ठगी किया करते थे।

आपको बता दें कि वारिसलीगंज थाना इलाके के अपसढ़ गांव से तीन-चार दिनों पूर्व ही 11 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई थी। इस इलाके में साइबर अपराधियों का ऐसा मकड़जाल है कि आए दिन हजारों लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। जिले के इस इलाके को लोग बिहार का जामताड़ा बताते हैं। हर माह किसी न किसी स्टेट की पुलिस साइबर अपराधियों की धर पकड़ के लिए दस्तक देती रहती है। जिले की पुलिस भी कार्रवाई करती है, लेकिन समस्या यथावत है, अपराध कम नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़े : बिजली की समस्याओं से तंग आकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img