500 मीटर के तिरंगे की प्रदर्शनी का आयोजन

रांची: स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान, राष्ट्र शक्ति संस्था ने शहर के विभिन्न चौकों और चौराहों पर 500 मीटर के तिरंगे की प्रदर्शनी का आयोजन किया। संस्था द्वारा राजधानी रांची के कई स्थानों पर राष्ट्रगान भी गाया गया।

रांची में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 500 मीटर के तिरंगे के साथ ऑक्सीजन पार्क में कार्यक्रम हुआ। पार्क में आने वाले लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया। संस्था के अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि जब तक झारखंड के हर व्यक्ति में देशभक्ति की भावना नहीं जागेगी, तब तक उनका इस प्रकार का कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि हर रविवार को सुबह, राजधानी रांची के विभिन्न पार्कों में राष्ट्रगान गाकर लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जागरूक करने का काम भी किया जाता है।

तिरंगा यात्रा के नेतृत्व में उत्तम यादव ने कहा कि इस प्रकार के अद्भुत तिरंगे के माध्यम से लोगों को उनकी देश के प्रति जिम्मेदारियों का आभास होता है। प्रदर्शनी के दौरान लोगों को देशभक्ति के संदेश भी पहुँचाया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था और उनके द्वारा विभिन्न चौकों और चौराहों पर स्थापित महान व्यक्तियों और देशभक्तों की प्रतिमाओं का भी संरक्षण किया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से आने वाली पीढ़ियों को देशभक्तों की कुर्बानियों और संघर्षों की महत्वपूर्णता की जानकारी मिलती है, जिससे वे आजादी के सच्चे महत्व को समझ सकते हैं। रविवार को आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रदर्शनी के रूप में दिखाए गए 500 मीटर के बड़े झंडे को देखकर आम लोगों ने भी झंडा को फहराने में मदद की और तिरंगे के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।

 

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...