Advertisment

ध्यानचंद खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 5000 मीटर की दौड़ में रांची के विकास राय को मिला पहला स्थान

बोकारो : 75वें स्वतंत्रता दिवस के पर चास के कमलडीह ग्राउंड में ध्यानचंद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 5000 मीटर 2000 मीटर सहित अन्य दौड़ का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में रांची के विकास राय ने 5000 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 2000 मीटर में बलियापुर का एक युवा सफल हुआ। इस दौरान विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंदनकियारी के भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण के बाद मीडिया से बात करते हुए बाउरी ने कहा कि जिस प्रकार से युवाओं में जोश देखा गया और संख्या इतनी अधिक है। हम कह सकते हैं की युवाओं का टोक्यो ओलंपिक समापन होने के बाद इस पर रूचि अधिक बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि यहां भाग लेने आए सभी युवा आर्मी में बहाल होने के लिए प्रैक्टिस में है। ऐसे में वर्तमान राज्य सरकार को युवाओं के खेलकूद में ध्यान रखना चाहिए ताकि उनका नियोजन हो सके। इस दौरान उन्होंने पूर्व की रघुवर सरकार के द्वारा युवाओं की खेल नीति में किए गए कार्यों की भी सराहना की।

जमीन विवाद को लेकर बढ़ी हिंसा, पीड़ित ने SP से लगाई...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में एक बार फिर भू-माफियाओं की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। आए दिन जमीन विवाद को लेकर मारपीट और...

गैस से लगी भीषण आग, 2 घर जलकर खाक, किशोर सहित...

बेतिया : बेतिया के नौतन अंचल क्षेत्र के खड्डा पुरंदरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई।...

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...