सोशल मीडिया पर किड्स ब्रांड प्रमोशन के बहाने महिला से 6.76 लाख की ठगी

रांची: सोशल मीडिया पर नौकरी और कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला से कुल 6 लाख 76 हजार 300 रुपए ठग लिए। यह मामला राजधानी रांची का है, जहां ब्रजपुर गांव की रहने वाली नीतू कुमारी ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नीतू मूल रूप से गढ़वा जिले के अकलवानी गांव की रहने वाली हैं।

नीतू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘एरिका वैली’ नाम की एक प्रोफाइल देखी, जिसमें बच्चों के कपड़ों के ब्रांड प्रमोशन के लिए टास्क देकर पैसे कमाने का दावा किया गया था। बाद में उन्हें टेलीग्राम पर ‘सूर्यदेव पांडेय’ नाम की एक आईडी से जोड़ा गया, जहां उन्हें रोजाना 23 टास्क करने पर 100 पॉइंट्स मिलने की बात कही गई।

उन्हें एक विशेष ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें 18 फेसबुक टास्क और 5 निवेश वाले टास्क दिए जाते थे। निवेश से संबंधित टास्क ‘किड्स प्लेटफार्म’ नामक वेबसाइट पर किए जाते थे। वेबसाइट पर ट्रेडिंग के माध्यम से लाभ देने का दावा किया गया।

नीतू ने शुरुआत में 2 हजार रुपए निवेश किए, जिसके बदले में उन्हें 2800 रुपए मिले। धीरे-धीरे उन्हें प्रतिदिन 600 से 900 रुपए मिलने लगे जिससे उनका विश्वास बढ़ा और उन्होंने दोबारा 5 हजार, फिर 16 हजार रुपए और निवेश किए। इसके बाद डाटा सुधारने के नाम पर उनसे 3 लाख 20 हजार रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए।

जब नीतू को बताया गया कि वह 6 लाख 5 हजार 900 रुपए निकाल सकती हैं, तो उन्होंने निकासी की कोशिश की लेकिन सिर्फ 5 हजार रुपए ही मिल पाए। इसके बाद उनका खाता फ्रीज कर दिया गया और अनफ्रीज करने के नाम पर 3 लाख 3 हजार रुपए की मांग की गई। नीतू ने और 2 लाख 85 हजार 300 रुपए जमा कर दिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई राशि वापस नहीं मिली।

इस तरह कुल 6 लाख 76 हजार 300 रुपए की ठगी की गई। फिलहाल साइबर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ठगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


Saffrn

Trending News

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...

नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा,...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कल यानी 29 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज...

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

पटना : चर्चित टेंडर घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img