Advertisment

रालोजपा नेता की सैलून में गोली मारकर हत्या करने में शामिल रहे 2 कुख्यात अपराधी समेत 6 गिरफ्तार

गया : बीते सितंबर महीने में आमस थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। आमस थाना क्षेत्र में सैलून में घुसकर अपराधियों ने दिनदहाड़े लोजपा पारस गुट के नेता अनवर खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में शामिल कुख्यात अरमान खान उर्फ फोटो खान उर्फ अरमानुल्लाह खान वारदात के बाद भी फोन से धमकियां दे रहा था और रंगदारी की डिमांड कर रहा था। अरमान उर्फ फोटो खान की गिरफ्तारी करना गया पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी। इसे लेकर गया एसएसपी आशीष भारती के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें सिटी एसपी, गुरुआ व आमस थानाध्यक्ष और टेक्निकल सेल की टीम को शामिल किया गया था।

पुलिस की गठित विशेष टीम कुख्यात अरमान खान की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी। इस क्रम में उसका लोकेशन मुंबई का मिला। इसके बाद पुलिस की टीम मुंबई को पहुंची और वहां की पुलिस से संपर्क किया। कई दिनों रेकी के बाद अरमान खान उर्फ फोटो खान को मुंबई के वासी थाना अंतर्गत 17 सेक्टर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से इसके दो और साथी सोहेल अहमद और मोहम्मद जफर की भी गिरफ्तारी की गई। तीनों की गिरफ्तारी मुंबई से की गई है। सोहेल अहमद और मोहम्मद जफर गया जिले के ही रहने वाले हैं।

वहीं, पूछताछ के आधार पर गया पुलिस ने कार्रवाई को बढ़ाया तो दो हथियार की बरामदगी की गई है। वहीं, 12 जिंदा कारतूस भी मिले। बाद की कार्रवाई में छह और जिंदा कारतूस की बरामदगी की गई। वहीं, अरमान खान, सोहेल अहमद और मोहम्मद जफर की निशानदेही पर हथियार छुपाकर रखने वाले गुरुआ थाना क्षेत्र के रहे निवासी हरेंदर यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मुन्ना कुमार की गिरफ्तारी की गई। इस क्रम में पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी और फिर दिल्ली से बबलू खान को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह से निशानदेही के आधार पर चली ताबड़तोड़ कार्रवाई में गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मुंबई और दिल्ली को पहुंची थी पुलिस की टीम – एसएसपी

इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गया पुलिस की विशेष टीम अनवर हत्याकांड में अपराधियों को पकड़ने के लिए मुंबई और दिल्ली गई हुई थी। मुंबई दिल्ली और गायब में कोई छापेमारी में कुल छह अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। कुख्यात अपराधी मोहम्मद अरमान उर्फ फोटो खान की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। वहीं, अनवर खान हत्याकांड का पूरे तौर पर खुलासा गया पुलिस की टीम ने कर लिया है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

AHA Fashion Store Ranchi: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी खबर!...

AHA Fashion Store Ranchi: शहर के मोरहाबादी अंतु चौक में AHA Fashion Store का भव्य उद्घाटन किया गया। रांची की मेयर रोशनी खलखो ने...

JioBlackRock Mutual Fund: 17 अगस्त से Regular Plan शुरू, निवेशकों को...

JioBlackRock Mutual Fund: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक की 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने म्यूचुअल फंड निवेश को...

Jio Prime: ₹300 में एक साल तक रिचार्ज की कीमत लॉक,...

Jio Prime, मुंबई: मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में बदलाव की चिंता कर रहे जियो ग्राहकों के लिए कंपनी ने Jio Prime नाम से एक...