बोकारो: चुनाव में पैसे का खेल किसी छुपी हुई बात नहीं है. चुनाव आयोग इस खेल को रोकने के लिए तरह-तरह का उपाय कर रहा है ताकि चुनाव निष्पक्ष तरीके से बिना किसी को प्रभावित किये संपन्न हो सके.
चुनाव आयोग ने इसके लिए अलग से सर्विलांस टीम बनाकर जांच करने का आदेश दिया है और इसी आदेश के तहत जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग तो की ही जा रही है आने जाने वाले संदिग लोगों को भी नजर रखी जा रही है.
बोकारो में कई स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं और वहां तैनात सुरक्षा कर्मी व मजिस्ट्रेट लगातार अपने संग जांच अभियान के दौरान रूपयों को पकड़ने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं.
इसी क्रम में बोकारो के चंदनक्यारी के बरमसिया ओपी के अंतर्गत मुर्गातल में बनाए गए चेकपोस्ट पर स्टेट सर्विलांस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार संतोष कुमार श्रीवास्तव, उम्र करीब 38 वर्ष पिता – चंद्दिप लाल श्रीवास्तव, निवासी झरिया, थाना झरिया जिला धनबाद अयोध्या पहाड़ से पुरुलिया से झरिया अपने मोटरसाइकिल JH10CO – 4991 से जा रहा था.
जिसके पैकेट से 69000 हजार स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा जांच के क्रम में जप्त आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. संतोष कुमार श्रीवास्तव अपने अयोध्या पहाड़ पुरुलिया से मोटरसाइकिल से झरिया धनबाद की ओर जा रहे थे तभी बोकारो के मुर्गातल स्थित पोस्ट पर उनकी तलाशी ली गई और इतनी बड़ी रकम बरामद की गई बोकारो में और भी कई मामलों में धड़ाधड़ रूपों के बारामदगी चल रही है और बरामद रूपयों के बारे में पूछताछ की जा रही है.



















