झारखंड में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान डूबने से 7 लोगों की मौत, पिकनिक, छठी और मस्ती बना काल

रांची: झारखंड में शुक्रवार का दिन कई परिवारों के लिए दर्दनाक साबित हुआ। राज्य के तीन जिलों—गढ़वा, जमशेदपुर और खूंटी में अलग-अलग घटनाओं में नहाने के दौरान डूबने से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 लड़कियां, 2 युवक और एक किशोर शामिल है।

रांची के हरमू स्थित विद्यानगर से तीन बाइक पर सवार होकर 6 लड़कों का ग्रुप पिकनिक मनाने खूंटी के प्रसिद्ध पेरवाघाघ जलप्रपात पहुंचा था। दोपहर करीब 2:30 बजे नहाने के दौरान शुभम प्रजापति (14) की डूबने से मौत हो गई। शुभम अपने दोस्तों के साथ पानी में खेल रहा था, तभी फुटबॉल बहकर नदी में चली गई। उसे लाने गया शुभम गहराई में चला गया और डूबने लगा। दोस्त शिवम और मोनू उसे बचाने गए लेकिन वे भी फंसने लगे। ग्रामीणों ने गमछे की रस्सी बनाकर दो लड़कों को बचा लिया, लेकिन शुभम को नहीं बचाया जा सका। शुभम विद्या नगर स्थित टेनी टॉस स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था और उसके पिता उपेंद्र प्रजापति चाट का ठेला लगाते हैं।

गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में शुक्रवार को एक परिवार की छठी के दौरान 4 लड़कियां तालाब में डूब गईं। मृतकों में लाडो सिंह (10), अंकिता सिंह (22), रोमा सिंह (18) और मीठी सिंह (15) शामिल हैं। मीठी और रोमा पलामू से आई थीं। प्रत्यक्षदर्शी आर्यन सिंह ने बताया कि नहाने के दौरान मीठी डूबने लगी, और उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीनों लड़कियां भी तालाब की गहराई में चली गईं। चारों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

कपाली थाना क्षेत्र के डोबो डैम में नहाने के दौरान अमरजीत सिंह उर्फ सोनू (35) और आशीष कुमार सिंह (25) की मौत हो गई। दोनों अपने दोस्तों राहुल सिंह और प्रिंस सिंह के साथ डैम घूमने गए थे। सभी नशे की हालत में थे। सोनू और आशीष ने दोस्तों की चेतावनी के बावजूद नशे में डैम में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद दोनों डूब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी और आशीष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इन हादसों ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि पानी के स्रोतों में सावधानी अत्यंत आवश्यक है, खासकर गर्मी के मौसम में जब ऐसे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।


JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...