महाकुंभ के चलते बिहार-झारखंड की 70 ट्रेनें रद्द, 16 के बदले रूट

पटना : प्रयागराज में महाकुंभ और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर संभावित भीड़ को देखते हुए 24 से 28 फरवरी के बीच बिहार और झारखंड से खुलने वाली 70 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। विक्रमशिला, मगध और पुणे-पटना एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें को रद्द कर दिया गया है। 16 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से परिचालन रद्द किया गया है।

यात्रियों की संख्या की जांच टिकटों की बिक्री और CCTV कैमरा की लाइव मॉनिटरिंग के माध्यम से की जा रही है

रेलवे द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या की जांच टिकटों की बिक्री और सीसीटीवी कैमरा की लाइव मॉनिटरिंग के माध्यम से की जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर रेल पूर्वोत्तर रेल और उत्तर मध्य रेल के महाप्रबंधकों को विशेष तौर पर हिदायत दी है कि हर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या की मॉनिटरिंग की जाए और उसके हिसाब से विशेष गाड़ियां चलाई जाए। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम औसत से अधिक यात्री प्रयागराज जाने के लिए आए। महाकुंभ 2025 के लिए प्रयाग जाने वाले तीर्थयात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेल सेवा में वृद्धि की गई है। भारतीय रेलवे महाकुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

यह भी देखें :

नई दिल्ली स्टेशन से प्रयाग के लिए समयबद्ध रूप से 5 अनारक्षित ट्रेनें चलाईं

रेलवे ने सप्ताहांत में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई दिल्ली स्टेशन से प्रयाग के लिए समयबद्ध रूप से पांच अनारक्षित ट्रेनें चलाईं। टिकट बिक्री और भीड़ की लगातार निगरानी उच्चतम स्तर पर की गई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेलवे बोर्ड के वॉर रूम से स्थिति पर नजर रख रहे थे, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार भी रेलवे बोर्ड में ट्रेनों की मॉनिटरिंग करते रहे। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा नई दिल्ली स्टेशन पर मिनी कंट्रोल रूम से नजर रख रहे थे।

प्रयागराज के लिए टिकट बिक्री सामान्य से अधिक रही

वहीं शनिवार की शाम प्रयागराज के लिए टिकट बिक्री सामान्य से अधिक रही। 18:00 बजे से 19:00 बजे तक प्रयागराज के लिए 2375 टिकटें बिकीं। मांग को देखते हुए प्रयाग के लिए अनारक्षित ट्रेनें हर घंटे चलाई गईं। ट्रेन संख्या 0470 19:00 बजे रवाना हुई। 19:00 बजे से 20:00 बजे तक 2950 टिकटें बिकीं। ट्रेन संख्या 04074, 20:00 बजे रवाना हुई। 20:00 बजे से 21:00 बजे तक 3429 टिकटें बिकीं, ट्रेन 04080, 2058 बजे रवाना हुई। 21:00 बजे से 22:00 बजे तक 2662 टिकटें बिकीं, ट्रेन 04082, 2158 बजे रवाना हुई। 22:00 बजे से 23:00 बजे तक 1689 टिकटें बिकीं, ट्रेन 04084, 2315 बजे रवाना हुई।

यह भी पढ़े : जनशताब्दी में गुंडागर्दी, सीट को लेकर विवाद, रोड़ेबाजी से खिड़कियां चकनाचूर, दो यात्री जख्मी

चंदन कुमार तिवारी और स्नेहा राय की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

परीक्षा देने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के शिवरी पुल के समीप सड़क हादसे में एक मां और बेटे की जान चली गई।...

वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में बनेगा समेकित एक्वा पार्क, DM ने...

भोजपुर : भोजपुर जिले के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, कारीसाथ, प्रखंड उदवंतनगर का स्थल निरीक्षण किया गया। इस प्रक्षेत्र पर...

दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! प्रेम विवाह...

जहानाबाद : जहानाबाद में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी। मार्च महीने में प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय रूपा देवी अब कफन...

पटना में बड़ा हादसा, गांधी घाट पर नहाने गए 6 युवक...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांधी घाट पर नहाने के दौरान छह...

सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 10 बेजुबान मवेशियों को तस्करों...

दानापुर : राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां स्थानीय लोगों की सतर्कता और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img