New Delhi : दो युवक संसद की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदकर सदन नें घुस गए।
दोनों युवक के हाथों में टियर गैस कनस्तर था।
उसमें से एक युवक का नाम सागर बताया जा रहा है। दोनों युवक सांसद के नाम पर विजिटर
पास पर संसद भवन में आए थे।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर विजिटर पास
पर लोकसभा में अंदर घुसे थे।
घुसते ही उन्होंने कुछ सामान फेंका जिससे की धुंआ निकलने लगा।
जिसके बाद वहां पर सांसदों में हड़कंप मच गया। सांसद डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।
हालांकि दोनों युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

















