Advertisment

राजनीति के चक्कर में पानी-पानी राजधानी, थोड़ी देर की बारिश घंटों जाम

रांचीः बारिश के मौसम में राजधानी के कई इलाकों में नालियां जाम है. कई जगहों पर कूड़े का अंबार लगा है. थोड़ी देर भी बारिश हो जाए तो पानी गलियों-मुहल्लों से होता हुआ घरों तक पहुंच जाता है. सड़कों पर जाम लगने से लोग परेशान हैं. कई बार तो लोग बारिश के बाद जाम के डर से भीड़-भाड़ वाले इलाकों में निकलने से भी डरते हैं.

जनता बेहाल नेता खुशहाल

इस मामले पर मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि जिस कंपनी को साफ-सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई वो हाथ की सफाई कर भाग गई. बार-बार बुलाने पर भी अधिकारी बैठक में नहीं आते. मेयर ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीजेपी से हैं इसलिए अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे, वहीं सत्ताधारी गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस सारा ठीकरा बीजेपी पर फोड़ रही है.

बीजेपी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार से कोई उम्मीद नहीं है. सरकार के इशारे पर ही अधिकारी असहयोग पर उतर आए हैं. सत्तापक्ष कह रहा है कि कमीशन के चक्कर में मेयर और उप मेयर ने बेड़ा गर्क किया है. कुल मिलाकर राजनीति अपनी सहज रफ्तार से चल रही है. लेकिन इन दो पाटों के बीच जनता बुरी तरह से पिस रही है. समस्या से निजात दिलाने के लिए न तो जमीन पर काम होता दिख रहा है और न ही मंशा दिख रही है.

रिपोर्ट-करिश्मा सिन्हा

JSSC CGL Scam: JSSC CGL भर्ती घोटाला: TDPL मैनेजर की पत्नी...

 झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CID जांच JSSC CGL तक पहुंच गयी है। TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार किये...

Ayushman Bharat: झारखंड में बुजुर्गों के बनेंगे वय वंदना डिजिटल कार्ड,...

 झारखंड में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के वय वंदना डिजिटल कार्ड बनाने में तेजी आयेगी। NHA ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा...

Jharkhand Students BIT Mesra: में झारखंड के छात्रों को फिर मिलेगा...

BIT Mesra में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से 50% सीट आरक्षित करने की तैयारी है। विभाग ने विचार-विमर्श के बाद...