Advertisment

खूब हुई लड़ाई पर एक साथ ही उठी कैश और अफरीना की लाश

गोपालगंजः थावे थाना क्षेत्र के पूर्वी लोहरपट्टी गांव में पति का दवा लाने में एक मानवीय भूल पूरे परिवार के लिए भारी पड़ गया. बताया जा रहा है कि मीरगंज बाजार से पत्नी के लिए दवाई लाने गया था, लेकिन अन्य घरेलू समानों की खरीद भागाभागी में पत्नी की दवाई लाना भूल गया और यह भूल पति पर भारी पड़ गई.

दवा नहीं लाने के नाराज पत्नी ने पति को खूब खरी-खोटी सुनाई, पत्नी गुस्सा का देखकर पति एक बार फिर से मीरगंज दवाई के लिए चल पड़ा.लेकिन पत्नी का गुस्सा कम नहीं हुआ, पति के मीरगंज बाजार जाते ही पत्नी फांसी के फंदे से झूल गई.

मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी ही कर रही थी कि पति का लाश भी फंदे से झूलता मिला.    

फिलहाल इस मामले में लड़का और लड़की दोनों के परिजन एक दूसरे पर फाँसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं.

ग्रामीणों ने बताया की पत्नी ने अपने पति से दवा मांगी थी. लेकिन पति दवा लाना भूल गया, इसके बाद पति और पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ. उसके बाद पति मोहम्मद कैश  दवा लाने के लिए दुबारा मीरगंज बाजार गया. इसी बीच पत्नी अफरीना खातून अपने घर में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौत की सूचना पाकर मायके वाले पहुंचे, पत्नी का माय़का सीवान में है. लड़की के परिजनों ने लड़का पक्ष पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. जबकि मृतक कैश के परिजनों कहना है कि मृतिका अफरीना खातून ने आत्महत्या की है और उसके परिजनों ने आक्रोश में आकर कैश की हत्या कर दी.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतिका के शव को परिजनों को सौंप दिया, मृतिका के परिजन दोनों बच्चों को भी साथ ले गए.

JSSC CGL Scam: JSSC CGL भर्ती घोटाला: TDPL मैनेजर की पत्नी...

 झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CID जांच JSSC CGL तक पहुंच गयी है। TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार किये...

Ayushman Bharat: झारखंड में बुजुर्गों के बनेंगे वय वंदना डिजिटल कार्ड,...

 झारखंड में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के वय वंदना डिजिटल कार्ड बनाने में तेजी आयेगी। NHA ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा...

Jharkhand Students BIT Mesra: में झारखंड के छात्रों को फिर मिलेगा...

BIT Mesra में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से 50% सीट आरक्षित करने की तैयारी है। विभाग ने विचार-विमर्श के बाद...