Advertisment

तीन लुटेरों को पुलिस ने दबोचा, हथियार और लूट की राशि बरामद

मधेपुरा : व्यापारियों को लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए. मधेपुरा के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुरैनी थाना क्षेत्र में लुटेरों का गिरोह काफी दिनों से सक्रिय है. पकड़े गए तीनों लोग भी लूट-पाट करते थे. पिछले दिनों एक मवेशी व्यावसायी से पांच लाख रुपये लूटा गया था. मामला सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई .

उदाकिशुनगंज एसडीपीओ सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. थाना अध्यक्ष दीपक चंद्र दास भी टीम में शामिल थे. ये टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान तीनों पकड़ में आ गए.  गिरफ्तारी के बाद इनसे लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, हथियार, जिंदा कारतूस और लूटे गए पांच हज़ार रुपये बरामद किया गया.

रिपोर्ट: राजीव रंजन

JSSC CGL Scam: JSSC CGL भर्ती घोटाला: TDPL मैनेजर की पत्नी...

 झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CID जांच JSSC CGL तक पहुंच गयी है। TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार किये...

Ayushman Bharat: झारखंड में बुजुर्गों के बनेंगे वय वंदना डिजिटल कार्ड,...

 झारखंड में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के वय वंदना डिजिटल कार्ड बनाने में तेजी आयेगी। NHA ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा...

Jharkhand Students BIT Mesra: में झारखंड के छात्रों को फिर मिलेगा...

BIT Mesra में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से 50% सीट आरक्षित करने की तैयारी है। विभाग ने विचार-विमर्श के बाद...