बेगूसराय: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को उनके पैतृक गांव सिमरिया में लोगों ने खास तरीके से याद किया. .हां दिनकर स्मृति सभागार में जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, विधायक राम रतन सिंह और विधान पार्षद सर्वेश सिंह शामिल हुए. इनके अलावा भी कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग भी समारोह में शामिल हुए. इस मौके पर राष्ट्रकवि को याद करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिनकर जी आशाओं के कवि थे. सिमरिया के विकास के मुद्दे पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होने रा।ट्रकवि दिनकर की ये पंक्तियां पढ़ी – ‘सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखो आगे-आगे क्या होता है.’ विजय चौधरी ने इन पंक्तियों को उद्धृत करते हुए कहा कि उन्नीस सौ छियासी से इलाके के लोगों को नेताओं से सिर्फ आश्वासन मिला है लेकिन विकास का काम ठीक से नहीं हुआ है. उन्होने कहा कि वो सिर्फ आश्वासन देने नहीं बल्कि विकास में सहयोग करने आए हैं.
दूसरी ओर बेगूसराय में कई छात्र संगठनों ने जी डी कॉलेज के गेट पर मानव श्रृंखला मनाई. ये लोग बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं.


















