जामताड़ा : सदर थाना क्षेत्र के नामुपड़ा में गुरुवार की रात बिजली के खंभे से निकला अर्थिंग तार में सटने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. निवास बाउरी को करंट लगने के बाद सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही रास्ते में उनकी जान चली गई. नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल को सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंचे.
उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से निवास बाउरी की मौत हुई है. पूरे पंचायत में जहां-तहां जर्जर खंभे पर बिजली का तार लटका है. ऐसी घटनाएं कभी भी दुबारा हो सकता है. बिजली विभाग मुआवजा दे अन्यथा धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे.
रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री


















