Advertisment

दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर,एक दर्जन से ज्यादा सेवादार घायल

गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा पेट्रोल पंप के पास एनएच 27 पर पटना से सेवादारों के एक जत्थे को लेकर आ रहे ट्रक की दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई.जिसमें एक दर्जन से भी ज्यादा सिख समुदाय के सेवादार घायल हो गए हैं . वही सभी घायलों का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि पटना साहिब गुरुद्वारा से सेवादार सेवा करके वापस अपने घर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जा रहे थे .

ट्रक में विभिन्न गांव से लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे. तभी सोनबरसा पेट्रोल पंप के पास इनकी गाड़ी खड़ी थी और उसमें दूसरी गाड़ी ने आकर जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण गाड़ी के अंदर बैठे लगभग दर्जनभर सेवादार घायल हो गए.इस घटना में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.वही अन्य लोगों का स्थानीय निजी नर्सिंग होम में इलाज किया जा रहा है.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

JSSC CGL Scam: JSSC CGL भर्ती घोटाला: TDPL मैनेजर की पत्नी...

 झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CID जांच JSSC CGL तक पहुंच गयी है। TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार किये...

Ayushman Bharat: झारखंड में बुजुर्गों के बनेंगे वय वंदना डिजिटल कार्ड,...

 झारखंड में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के वय वंदना डिजिटल कार्ड बनाने में तेजी आयेगी। NHA ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा...

Jharkhand Students BIT Mesra: में झारखंड के छात्रों को फिर मिलेगा...

BIT Mesra में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से 50% सीट आरक्षित करने की तैयारी है। विभाग ने विचार-विमर्श के बाद...