3 दिवसीय अखिल भारतीय किन्नर समाज का सम्मेलन

धनबाद/झरिया : पहली बार झारखंड में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किन्नर समाज सम्मेलन हो रहा है. इसका आखिरी दिन है. अखिल भारतीय किन्नर समाज भाग लेने पहुंचे टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, अखिल भारतीय किन्नर समाज की ओर से संयोजक छम-छम देवी की ओर से मथुरा प्रसाद महतो को गुलदस्ता और शॉल देकर स्वागत किया.

dhnbad dnb 2 22Scope News

इस सभा के आयोजन में किन्नर समाज के कई प्रांतों से आए किन्नरों ने भी मथुरा प्रसाद महतो को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. साथ ही बंगाल से आए किनारों ने सत्ता पक्ष टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से कहा कि हर राज्य में किन्नरों के लिए रोटी कपड़ा मकान की व्यवस्था की जा रही है. हम किन्नर समाज झारखंड सरकार से मांग करते हैं कि किन्नरों के लिए रोटी कपड़ा और मकान के व्यवस्था दी जाए.

kinnar 22Scope News

इसलिए सत्ता पक्ष टुंडी विधायक के माध्यम से झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हम किन्नर समाजों के लिए भी रोटी कपड़ा और मकान की मांग की. मथुरा प्रसाद महतो ने भी किन्नर समाज को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से और केंद्र सरकार से सारी सुविधाओं के लिए मांग की जाएगी.

dnb kinnar 22Scope News

अखिल भारतीय किन्नर समाज सम्मेलन झरिया के भागा स्थित अनिल टॉकीज विवाह हॉल में आयोजित किया गया है. इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कई जिलों से किन्नर पहुंची है, यह सम्मेलन 22 सितंबर को शुभारंभ किया गया था. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है कि देश के सभी प्रांतों के किन्नरों का उत्थान और शिक्षा शिक्षित हो सके.

dhanbad 3333 22Scope News

किन्नर समाज के लोगों ने मांग की है कि केंद्र और राज्य सरकार रोटी कपड़ा और मकान का व्यवस्था जल्द से जल्द करें, ताकि किन्नर को भी समाज में एक स्थान मिल सके. इस संबंध में झारखंड प्रदेश किन्नर समाज के अध्यक्ष छम छम देवी ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो जी को धन्यवाद दिया और बताया कि यह सम्मेलन धनबाद में पहली बार आयोजित किया गया है. जिसमें लगभग 1000 किन्नर ने भाग ली हैं.

इस सम्मेलन में कोलकाता बढ़िया से पूजा नायक और उत्तर बंगाल से अल्बिया नायक, जहानाबाद मीना नायक, कोलकाता बावरिया लव लवी नायक, गया से गुड़िया और नवाब नायक, शारदा नायक, हिलसा से कबूतरी नायक खास तौर पर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंची है. यह सम्मेलन किन्नरों के उत्थान और शिक्षा ऊपर जोर देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. यह सम्मेलन 24 सितंबर तक चलेगी.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...