Advertisment

नाबालिग छात्रा का शव पत्थर खदान से बरामद,3 दिनों से थी लापता

कोडरमा : डोमचांच थाना क्षेत्र से पिछले 3 दिनों से लापता नाबालिग छात्रा लक्ष्मी कुमारी छात्रा बंद पड़े पत्थर खदान से बरामद किया गया. डोमचांच थाना क्षेत्र के रायडीह में बंद पड़े पत्थर खदान में तैरता हुआ लक्ष्मी कुमारी का शव बरामद किया गया है.लक्ष्मी मंगलवार को अपने घर से निकली थी और देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया. अगले दिन बुधवार को डोमचांच थाने में लक्ष्मी की गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया गया.

परिजन और पुलिस लक्ष्मी की खोजबीन करते रहे लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। आज सुबह रायडीह के बंद पड़े पत्थर खदान में लोगों ने युवती का शव देखा तो परिजनों को सूचना दी.

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं दूसरी तरफ लक्ष्मी के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को 3 बजे वह घर से निकली थी उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था. हालांकि लक्ष्मी के मोबाइल से किसी लड़के का नंबर भी मिला है जिस पर उसके परिजन संदेह जता रहे हैं और इस बाबत पुलिस भी उक्त लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

आपसी रंजिश में खूनी संघर्ष : अपराधियों ने नाबालिग को मारी गोली

Sahibganj Brown Sugar Seized: साहिबगंज में 1 किलो से अधिक ब्राउन...

Sahibganj Brown Sugar Seized: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1003 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों...

JSSC CGL Scam: JSSC CGL भर्ती घोटाला: TDPL मैनेजर की पत्नी...

 झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CID जांच JSSC CGL तक पहुंच गयी है। TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार किये...

Ayushman Bharat: झारखंड में बुजुर्गों के बनेंगे वय वंदना डिजिटल कार्ड,...

 झारखंड में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के वय वंदना डिजिटल कार्ड बनाने में तेजी आयेगी। NHA ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा...