बिहार के लाल शुभम ने यूपीएससी परीक्षा 2020 में बजाया डंका

नई दिल्लीः एक बार फिर बिहारी मेघा ने पूरे देश में अपना लोहा मनवा लिया, बिहार के शुभम ने यूपीएससी परीक्षा 2020 में प्रथम स्थान हासिल कर बिहार का नाम रौशन कर दिया. शुभम कुमार कटिहार जिले के कदवा प्रखंड का कुम्हडी गांव के रहने वाले हैं. शुभम के पिता देवानंद सिंह ग्रामीण बैंक में प्रबन्धक है, जबकि मां पूनम देवी घरेलू महिला है. शुभम की इस उपलब्धि पर घर और गांव में खुशी का माहौल है. पिछले प्रतियोगिता में शुभम ने 290वीं रैंक प्राप्त किया था. शुभम कुमार ने आईआईटी बॉम्बे से बी.टेक किया है और इस बार टॉप कर इतिहास रच दिया. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सिविल सर्विस परीक्षा, 2020 में टॉपर बनने पर शुभम कुमार को बधाई दी है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि इनकी सफलता ने एक बार फिर से बिहार का गौरव बढ़ाया है. शुभम लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं. कटिहार के शुभम को IAS टॉपर होने पर बिहार के उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी बधाई दी है.

Shubham fial 02 22Scope News

यूपीएससी परीक्षा 2020 में जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमश:  दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है. जागृति अवस्थी महिला वर्ग में टॉपर है. वरीयता सूची में  शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं है. लोक सेवाओं के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों में 25 विकलांग भी है. इनमें 07 शारीरिक रूप से अक्षम, 04 दृष्टिबाधित, 10 बधिर और 04 बहु-विकलांगता श्रेणी के है. जबकि 151 उम्मीदवारों का चयन अभी अंतरिम आधार पर किया गया है, उनकी सूची चयन सूची में अलग से दर्शाई गई है.

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...