RANCHI: महागठबंधन सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. साथ ही उन्होंने सरकार की भावी योजनाओं के बारे में भी मीडिया से खुलकर बात की. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगला साल शिक्षा के क्षेत्र में इंपलीमेंटेशन का साल होगा. मार्च- अप्रैल तक रुकिए सबको घुमाने ले जाउंगा और दिखाउंगा सरकार ने क्या बदलाव किए हैं.

नौकरी के सवाल पर सीएम ने कहा कि जेएसएससी में इस बार आठ लाख आवेदन आये थे. ये आवेदन तभी आये जब सरकार ने मांगा था. उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है, जल्द ही नियुक्तियां शुरु हो जाएंगी.
जीएसटी बंद होने से राज्य सरकार को 5000 करोड़ रुपये का हो रहा नुकसान
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार को
जीएसटी बंद होने के कारण 5000 करोड़ का नुकसान हो रहा है.
झारखंड प्रोड्यूसिंग स्टेट है, अगर इसे गुजरात की नजरों से देखा जाएगा तो हमेशा ही राज्य का नुकसान होगा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र से मांग की है कि जीएसटी लागू करने से राज्यों के राजस्व में आई कमी की भरपाई की जून 2022 को खत्म हो रही मियाद को और पांच साल के लिए बढ़ाया जाए. उन्होंने दावा किया कि जीएसटी लागू करने से झारखंड के राजस्व में हर साल करीब पांच हजार करोड़ की कमी आई है..
राजभवन और सरकार के रिश्ते सही हैंः सीएम
राजभवन और सरकार के तल्ख रिश्तों पर हेमंत सोरेन ने
कहा कि सरकार और राजभवन के रिश्ते वैसे ही हैं जैसे होने चाहिए.
आपस में कोई भी तल्खी और खींचातान नहीं है.
- Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय समारोह में अर्पित की श्रद्धांजलि
- Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
- Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता, टैक्सी चालक पर लूट का आरोप

















