चुंगी कर को लेकर हो रहे विद्रोह के बाद समाधान निकालने का किया आग्रह
HAZARIBAGH: चुंगी कर को लेकर हो रहे विद्रोह के बाद हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर इस पर बीच का रास्ता निकाल समाधान करने का आग्रह किया है. नगर आयुक्त सह डीडीसी प्रेरणा दीक्षित ने इस मामले में जल्द ही बदलाव करने का आश्वासन दिया है.
चुंगी कर को लेकर शहर के लोगों में आक्रोश

आपको बता दें कि यह चुंगी कर नगर निगम में घुस रहे कमर्शियल वाहन एवं बड़े वाहनों से वसूल किया जा रहा है जिसे लेकर जनता में काफी आक्रोश है. नगर आयुक्त से मिलने के बाद सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि चुंगी कर जिस तैयारी के साथ शुरू करना चाहिए था उस तैयारी के साथ शुरू नहीं हुआ है.
जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि एक तरफ नगर निगम यह आदेश देता है
कि आप अपना गोडाउन नगर निगम क्षेत्र से बाहर रखें वहीं
अगर एक गोडाउन से एक व्यापारी की गाड़ी 10 बार आती जाती है
तो उसे 10 बार चुंगी कर देना पड़ेगा तो यह गलत है. उसके लिए
मंथली पास की व्यवस्था होनी चाहिए यह सब सुझाव उन्होंने
नगर आयुक्त अपर्णा दीक्षित को दी है. शहर में चुंगी कर
वसूल किए जाने से लग रहे जाम के बारे में भी उन्होंने नगर आयुक्त को अवगत कराया.
गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: नगर आयुक्त
वहीँ नगर आयुक्त सह डीडीसी प्रेरणा दीक्षित ने बताया कि बस एसोसिएशन वालों ने अपनी परेशानियों को बताते हुए मंथली या डेली पास की मांग की है, जिन्हें छूट भी दी गई हैंख् दूध की गाड़ियां, मेडिकल की गाड़ियां, पेपर की गाड़ियां जिन्हें छूट दी गई है वहीं इसके लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं जैसे जहां पर एक टैक्स वसूल किया जा रहा है वहां सीसीटीवी लगाना है. पानी की व्यवस्था करनी है लाइट की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि अगर उन्हें कुछ गड़बड़ी का पता चलता है तो वह चुंगी कर के लिए किए गए इकरारनामा को रद्द भी कर सकती हैं
रिपोर्ट: शशांक
- Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री से लेकर 211 नए कॉलेजों तक पर बड़ा अपडेट
- Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस एसोसिएशन सख्त, 24 घंटे में माफी की मांग
- Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन, चिराग पासवान ने उद्योग विभाग को सौंपा ‘बेस्ट स्टेट’ सम्मान

















