ये ‘सूत्र’ भी गजब है दिखता नहीं, सुनाई खूब देता है

RANCHI: ये ‘सूत्र’ भी गजब है – सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, और फिर बड़ी खबर के पीछे दौड़ती मीडिया के साथ बड़ी भीड़.

ये सूत्र भी गजब है दिखता नहीं, लेकिन सुनाई बड़ी दूर दूर तक देता है .

सियासत की गलियों में घूमता भी है , झांकता भी है और फिर जब मुंह खोलता है तो क्या जोरदार बोलता है.

हां कभी-कभी ‘सूत्र’ सटीक बैठता है तो कभी इसकी भी कलई खुल जाती है.

jharkhand people 22Scope News


ये ‘सूत्र’ भी गजब है – कभी ‘बाहुबली’ तो कभी ‘मिस्टर इंडिया’ बन जाता है सूत्र

झारखंड की सियासत में भी 2022 में ‘सूत्र’ बाहुबली के किरदार में रहा. ताकत इतनी कि झारखंड में

तो ‘सूत्र’ कभी कुर्सी ही बदलवाते दिखा तो कभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इस्तीफा दिलवाते दिखा यहां

तक कि झारखंड का नया मुख्यमंत्री कौन होगा . चेहरे भी सामने आने लगे और चेहरों पर चर्चा भी होने लगी .

हां यह बात अलग रही कि सब महज अफवाहें साबित हुई. लेकिन कुछ देर के लिए ही सही,

मीडिया भी सूत्र के पीछे दौड़ता रहा, सियासतदान से लेकर आम लोग सब सूत्रों के मायाजाल में उलझे रहे.

rajbhawan ranchi 22Scope News

सूत्रों के मायाजाल में उलझे रहे सियासतदान से लेकर अवाम

cmmmm 22Scope News

ऐसे ही सूत्र और सवालों के बौछार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने

सूत्रधारों को ही आड़े हाथों लेते हुए यहां तक कह डाला कि

आखिर कहां से आती हैं सूचनाएं ? कहीं ‘सूत्र’ इस धरती से

घसीट के कहीं दूसरे ग्रह में ना पहुंचा दें ! सूत्रों पर चिंता

भी होती है और डर भी लगता है । तो भई कुल मिलाकर

कहें तो सूत्र खामोश हवा है , दिखती नहीं,

लेकिन हवा जब रफ्तार पकड़ ले तो आंधी लाने की ताकत रखती है

जैसा 2022 में झारखंड की सियासी गलियारों में दिखा .

रिपोर्ट: मीनाक्षी राय

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...